हिण्डालको कोल माइन्स से चोरी का बड़ा खुलासा: अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
पलामू : पड़वा थाना पुलिस ने हिण्डालको कोल माइन्स क्षेत्र (कठौतिया) से लोहे, पाइप, तार और अन्य औद्योगिक सामग्री की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को रंगे हाथ पकड़ा और उसके घर से चोरी का काफी मात्रा में सामान बरामद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!23 जनवरी 2026 को हिण्डालको कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सुजीत कुमार सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें माइन्स क्षेत्र से लोहे के पाइप, एंगल, चैनल, प्लास्टिक पाइप, कवर वाला तार, प्लास्टिक फ्लेंजा, नट-बोल्ट आदि की चोरी की सूचना दी गई। इस आधार पर पड़वा थाना में कांड संख्या-08/2026 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू हुई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त मेदिनी सिंह उर्फ मेदिनी कुमार सिंह (उम्र 29 वर्ष, पिता राजमुनी सिंह, निवासी ग्राम कठौतिया, टोला गड़ई, थाना पड़वा, जिला पलामू) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के घर के कमरे, बाथरूम और आंगन से व्यापक छापेमारी की गई, जिसमें चोरी का सामान छिपाकर रखा हुआ मिला।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने बंद पड़ी माइन्स से सामान चुराकर घर में छिपाया और उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई थी।
बरामद सामान की सूची
– 3 इंच भी. प्वाइंट लोहे का पाइप (3 फीट) – 08 पीस
– ए.डी.पी. पाइप 3 इंच (लगभग 40 फीट)
– कॉपर केबल वायर 2.5 मिमी – लगभग 15 मीटर
– पी.वी.सी. बिजली वायर 10 मिमी – लगभग 50 मीटर
– ए.डी.पी. पाइप 1 इंच (लगभग 100 मीटर)
– 6 इंच एम.एस. लोहे का पाइप (3 फीट) – 04 पीस
– 4 इंच लोहे का एंगल (3 फीट) – 06 पीस
– 6 इंच ए.डी.पी. पाइप (1 फीट) – 10 पीस
– लोहे का एंगल पाइप (3 फीट) – 04 पीस
– 01 हेक्सा ब्लेड
पलामू पुलिस ने इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए क्षेत्र में सघन निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि औद्योगिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

















