नियुक्ति पत्र

आज 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र देंगे CM हेमंत सोरेन

Reporter : Mridul Pathak

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज बुधवार को 500 छात्र-छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. मुख्यमंत्री नर्सिंग और आई.टी.आई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के छात्रों के बीच यह नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा. यह कार्यक्रम कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी (SPV) के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है. यह कार्यक्रम आई.टी.आई कौशल कॉलेज नगरा टोली में आयोजित की जाएगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री आई.टी.आई. कौशल कॉलेज के अंतर्गत कुलीनरी विभाग की छात्राओं के द्वारा संचालित सेवा कैफ़े का भी उद्घाटन करेंगे.

युवाओं को उद्यमी बनाना है उद्देश्य
राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफ़े के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. सेवा कैफ़े के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यवाहरिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कराई जायेगी. मालूम हो कि कल्याण विभाग की (SPV)प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कालेज और एक आई.टी.आई. कौशल कॉलेज का संचालन कर रही है. इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक-युवतियों को देश की नामी-गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है.
Share via
Share via