IMG 20201121 WA0082

कवि सम्मेलन और संगीत से वंचित रहेगा झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड विधानसभा का अपना 20वां स्थापना दिवस पहली बार सादगीपूर्ण तरीके से आज 22 नवंबर को नए विधानसभा में मनाया जा रहा है। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप सभी विधायकों, मंत्रियों, विधानसभा कर्मी एवं आने वाले सभी मेहमानों को फेसमास्क ,सैनिटाइजेशन, दो व्यक्तियों के बीच 2 गज की दूरी का अनुपालन करना होगा। लगभग 2 से ढाई घंटे तक चलनें वाले इस समारोह में आकर्षण के दो प्रमुख केंद्र कवि सम्मेलन और संगीत कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है। मुख्य रूप से सिर्फ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे पहले उत्कृष्ट विधायक नलिन सोरेन का सम्मान होगा, जबकि उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर वर्ष 2020 के मैट्रिक और इंटर के टॉपर छा़त्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा. साथ ही देश की सीमा पर शहीद झारखंड के वीर सपूतों और नक्सल अभियान में शहीद हुए झारखंड राज्य के बहादुर पुलिसकर्मियों का मरणोपरांत सम्मान होगा।

स्थापना दिवस विधानसभा के 400 लोगों की क्षमता वाले सभागार में आयोजित होगा।  सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार 50% क्षमता में 200 आमंत्रित मेहमानों के स्थापना दिवस संपन्न होगा। पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन इस बार नहीं हो रहा है, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी श्रेष्ठ विधायकों में से किसी एक को ही सर्वश्रेष्ठ विधायक को चुनना बेहद कठिन कार्य रहा। उन्होंने कहा कि इस बार बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिकारीपाड़ा से 7 बार विधायक रहे नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक चुना गया है।

अब तक इन्हें मिला है बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान
झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार विधानसभा में सम्मानित विधायक 2001 में विशेश्वर खान,  2002 में हेमलाल मुरमू,  2003 में राजेंद्र प्रसाद सिंह , 2004 में लोकनाथ महतो, 2005 में अन्नपूर्णा देवी , 2006 में राधा कृष्ण किशोर , 2007 में पशुपतिनाथ सिंह , 2008 में इंदर सिंह नामधारी,  2010 में जनार्दन पासवान,  2011 में माधवलाल सिंह , 2012 में रघुवर दास , 2013 में लोबिन , 2015 में प्रदीप यादव,  2016 में स्टीफन मरांडी,  2017 में विमला प्रधान,  2018 में मेनका सरदार , 2019 में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कारण कार्यक्रम का आयोजन स्थगित कर दिया गया था । उत्कृष्ट विधायक  2020 में सम्मान पाने वाले विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिकारीपाड़ा से 7 बार विधायक रहे नलिन सोरेन है।

इन्हें मिलेगा सम्मान
बिरसा मुंडा उत्कृष्ट सम्मान शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन सहित विधानसभा के 5 कर्मी को दिया जाएगा।  जिनमें शिशिर कुमार झा संयुक्त सचिव , सुमन कुमार शिव प्रशाखा पदाधिकारी , लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार और हेलेना कंडोरणा शामिल है ।

पहली बार विशेष सम्मान
कोविड-19 के कारण पहली बार विधानसभा की ओर से प्रदेश में वैसे पदाधिकारियों को चुना गया है जो कोविड-19 के दौरान बेहतर काम किए हैं । जिनमें रांची सदर अस्पताल के डॉक्टर बीवी प्रसाद , तत्कालीन ला एंड ऑर्डर पदाधिकारी अखिलेश सिन्हा और रिम्स की नर्स राम रेखा को सम्मानित किया जाएगा।

Share via
Share via