20250926 105251

हजारीबाग में 80 लाख की डकैती का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 9 डकैत गिरफ्तार

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग में 80 लाख की डकैती का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 9 डकैत गिरफ्तार


हजारीबाग, 26 सितंबर : हजारीबाग पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भवनवे गांव में 13 सितंबर की रात हुई 80 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड रणबीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर समेत नौ डकैतों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने भारी मात्रा में लूटे गए आभूषण, हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हत्यारी जंगल में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छापेमारी की। इस दौरान मास्टरमाइंड रणबीर कुमार सिंह समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटे गए जेवरात और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई, जिस पर ‘मेड इन जापान’ लिखा है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पांच अन्य अपराधी—राजेश कुमार यादव, सुरेंद्र उरांव, विपिन कुमार सिंह, रवि राय और दिनेश कुमार यादव उर्फ सनी—को भी गिरफ्तार किया गया।

Banner Hoarding

बरामद सामान

पुलिस ने कुल 1.1 किलोग्राम सोने के 131 आभूषण, 25 चांदी के सिक्के, 6 मोबाइल फोन, एक देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद किए। बरामद जेवरात आनंदिता मलिक के घर से लूटी गई संपत्ति का हिस्सा हैं।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार सभी नौ अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मास्टरमाइंड रणबीर कुमार सिंह पर हजारीबाग के बड़कागांव, टाटीझरिया, कटकमदाग, विष्णुगढ़, कोर्रा और सदर थानों में सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकांश आरोपी हजारीबाग के निवासी हैं, जबकि एक पटना और दो रांची जिले के हैं।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Send this to a friend