20260307 142850

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा के पास खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, 5-6 दोपहिया वाहन जलकर हुए खाक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के ठीक समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खड़ी कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते 5 से 6 दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास खड़ी बाइक्स और स्कूटर्स आग की चपेट में आ गईं। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक आग ने कई वाहनों को अपनी भेंट चढ़ा दिया था।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट, इलेक्ट्रिकल फॉल्ट या किसी अन्य तकनीकी खराबी को इसका कारण माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Share via
Share via