tबाबूलाल मरांडी ने झारखंड थानों में CCTV टेंडर में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने टाटा एडवांस सिस्टम और सिंडिकेट की मिलीभगत पर CM को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की।
Fill in some text
मरांडी ने अपने पत्र में तीखे प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों की पदस्थापना का फॉर्मूला ही भ्रष्टाचार पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा एडवांस सिस्टम और एक सिंडिकेट मिलकर इस टेंडर को हथियाने की तैयारी में है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस विभाग में पूजा सिंघल जैसी अधिकारी रही हों, वहाँ पारदर्शिता की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
पत्र के अनुसार, पुरानी निविदा को बिना ठोस आधार के निरस्त कर दिया गया और नई निविदा (RFP) की शर्तें इस तरह बनाई गई हैं कि केवल कुछ चुनिंदा कंपनियां ही इसमें शामिल हो सकें। मरांडी ने सूचना तकनीकी विभाग के पत्रांक संख्या IT/CCTV/POL/1/2025 का हवाला देते हुए कहा कि संयुक्त सचिव ने खुद सीईओ JAPIT पर लगे आरोपों को गंभीर माना है।