अग्निवीर भर्ती 2026: झारखंड के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण रैली की महत्वपूर्ण सूचना – 18 मार्च को बोधगया में होगी भर्ती रैली
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण में झारखंड के सभी जिलों से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह रैली मगध विश्वविद्यालय मैदान, बोधगया, बिहार में आयोजित की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रैली तिथि (पुरुष अभ्यर्थी) 18 मार्च, सभी पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च की मध्यरात्रि (00:00 बजे) तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। गेट खुलने का समय रात्रि 12:30 बजे (0030 hrs) तक। महिला सैन्य पुलिस (WMP) अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग तिथि 16 मार्च 2026 (मध्यरात्रि तक) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं PMT 17 मार्च को होगी।
सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे दस्तावेज़ मूल रूप में साथ लाएं (साथ ही दो सत्यापित फोटोकॉपी) एडमिट कार्ड (द्वितीय चरण के लिए), सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र (शैक्षणिक, जाति, निवास, अविवाहित प्रमाण पत्र आदि), 20 पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की, सफेद बैकग्राउंड वाली) इसके साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट आदि)
विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। समय पर पहुंचना अनिवार्य है। अधिक जानकारी, आधिकारिक अपडेट, शॉर्टलिस्ट सूची और एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

















