एन्टी करप्शन ब्यूरो नें चार हजार घुस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार.
गढ़वा, वी के पांडे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : भडरिया प्रखंड के जनेवा पंचायत के पंचायत सेवक सुनील कुमार को पलामू एन्टी करप्शन ब्यूरो पलामू ने चार हजार घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र के सरईडीह गांव निवासी मानमती देवी को सरजू एक्शन प्लान के तहत आवास योजना का लाभ मिला था। जिसकी प्रथम क़िस्त की अग्रिम राशि 24 हजार रुपये बैंक खाता भंडरिया से भुकतान हो चुका था।
आवास पूर्ण करने के पश्चात लाभुक द्वारा पंचायत सचिव सुनील से दूसरे क़िस्त की राशि भुकतान करने के लिए बार-बार आग्रह कर रही थी। लेकिन भुगतान के एवज में पंचायत सेवक रिस्वत की मांग रहा था जिसकी शिकायत महिला ने एसीबी से की थी उसी शिकायत पर आज पंचायत सचिव को घुस लेते एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ अपने साथ पलामू ले गई।

















