IMG 20210129 WA0032

अर्जुन यादव ने बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया.

राँची : वार्ड नंबर 10 के पार्षद अर्जुन यादव द्वारा शुक्रवार को पार्षद कार्यालय में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान अधिकांश बुजुर्ग महिलाएं शामिल थी। अर्जुन यादव ने कहा कि अचानक रांची का मौसम बदल गया है ठंड बढ़ गई है कंपनी भी लोगों को लगने लगी है इसे देखते हुए वार्ड में बचे हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही उन्हें यह जानकारी दी गई कि अगर कोई जरूरतमंद है जिसे कंबल की आवश्यकता हो वह पार्षद कार्यालय में आकर कंबल ले सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि जितने भी रांची नगर निगम मंत्र घर जनप्रतिनिधि हैं वह बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करें ताकि जरूरतमंद लोगों को इस ठंड में राहत मिल पाए। मौक़े पर वार्ड की जनता आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via