Screenshot 2021 09 03 15 21 39 65 439A3Fec0400F8974D35Eed09A31F914

झारखंड मानसून सत्र सोमवार 11 बजे तक स्थगित

साकेत सिन्हा

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुक्रवार से शुरू हो गयी. 11.08 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही झारखंड विधानसभा प्रकिया और कार्य संचालन के लिए सभापति तालिका की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष ने की. स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, नमन विक्सल कोंगाड़ी को इसमें शामिल किया गया.
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की घोषणा की. रविंद्रनाथ महतो इसके के अध्यक्ष हैं. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदस्य, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सीपी सिंह, सुदेश महतो, सरयू राय, इन सभी को भी सदस्य बनाया गया. विशेष आमंत्रित सदस्य में चम्पई सोरेन, रामेश्वर उरांव, स्टीफन मरांडी, लोबिन हेबरेम, नलिन सोरेन, नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदीप यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद सिंह, पूर्णिमा सिंह, रामचन्द्र चंद्रवंशी, शमिल हैं. इसके बाद राज्यपाल द्वारा प्राख्यापित अध्यादेश की प्रति सदन के पटल पर रखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via