दिल्ली दौरे पर बिहार सीएम नीतीश कुमार आज पीएम मोदी और अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात
पटना/नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। यह दौरा उनके रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहला दिल्ली दौरा है। सूत्रों के अनुसार, आज सोमवार को नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जदयू के वरिष्ठ नेताओं के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकातें एनडीए गठबंधन की मजबूती, बिहार के विकास कार्यों और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर केंद्रित हो सकती हैं। नीतीश कुमार कल रविवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी चर्चा की।
आधिकारिक तौर पर इस दौरे को नियमित स्वास्थ्य जांच से जोड़ा जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ समन्वय बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा में बिहार से जुड़े नेताओं के पदोन्नति और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद यह दौरा और भी अहम हो गया है।

















