20260304 154756

नीतीश कुमार कल भरेंगे राज्यसभा के लिए पर्चा, बिहार अब होगा कोई नया CM !

नीतीश कुमार कल भरेंगे राज्यसभा के लिए पर्चा, बिहार अब होगा कोई नया CM !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को सुबह 11:30 बजे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है।अगर नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करतें है तो यह तय हों जायेगा की बिहार का अगला cm अब कोई और होगा । सूत्र बताते है की CM  बीजेपी से ही कोई होगा।
नामांकन की मुख्य बातें:
समय: कल सुबह 11:30 बजे।
स्थान: विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उपस्थिति: इस दौरान एनडीए (NDA) के तमाम बड़े नेताओं और मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है।
सियासी मायने
नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे? उनके इस कदम से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
मुख्यमंत्री के नामांकन को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी है ।

Share via
Share via