Bihar Diwas

Bihar News:-बिहार आज मनाने जा रहा है 111 वां एनिवर्सरी:पटना के गांधी मैदान में 3 दिनों का आयोजन, ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ है थीम

Bihar News

Drishti  Now  Ranchi

आज यानि 22 मार्च को बिहार 111 साल का हो गया। बिहार दिवस के मौके पर आज से 3 दिनों तक राजधानी पटना के गांधी मैदान में युवा शक्ति बिहार की प्रगति थीम के साथ कई आयोजन होने वाले हैं। इस बार बिहार दिवस की थीम बिहार के युवाओं को समर्पित है। इसलिए इस बार इस त्रि–दिवसीय आयोजन में बिहार के कई युवाओं के कार्यक्रम होने वाले हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के कई विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस समारोह में विकसित बिहार की झलक दिखाई जाएंगी।

इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। जिसे लेकर पूरा गांधी मैदान सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 5:30 बजे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव रहेंगे। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा किया जायेगा। समारोह में सभी मंत्री, सांसद, विधायक व विधान पार्षद आमंत्रित किये गये हैं।

वहीं बिहार दिवस के दौरान गांधी मैदान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सस्ते दर पर बड़े वृक्ष और औषधीय पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव के द्वारा बुधवार को 3 बजे स्टॉल का उद्घाटन किया जाएगा। इस मेले में आने वाले लोग 10 रु. प्रति बड़े वृक्ष का पौधा खरीद सकेंगे। वहीं 150 रु. में गमला के साथ औषधीय पौधा खरीद सकेंगे। इसमें सिशम, गुलमोहर सहित 20 अधिक प्रजाति के पौधा मिलेगा। विभागीय प्रदर्शनी के लिए जल जीवन हरियाली का मॉडल, प्रदेश के विभिन्न इको टूरिज्म साइट का मॉडल और जलवायु परिवर्तन पर मॉडल प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं बिहार दिवस के मेले में राज्य के वाल्मिकी टाइगर रिजर्व, कैमूर, राजगीर, भीम बांध सहित अन्य इको टूरिज्म साइट का बड़े एलसीडी स्क्रीन पर विजुअल प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल का सपोर्ट करने के लिए गांधी मैदान में रक्तदान और कैंसर जांच शिविरों की व्यवस्था की गई है।

गांधी मैदान में बिहार दिवस के मेले में आने के लिए अलग-अलग गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गयी है। गेट नंबर 4 से विशिष्ट और अति विशिष्ट पदाधिकारियों का प्रवेश होगा। पैदल व्यक्ति पश्चिमी गेट संख्या 1, 2, 3, 4 और 13 को छोड़ कर सभी गेटों से प्रवेश कर सकते हैं।मीडिया के लिए मौर्या होटल के सामने वाले गेट संख्या 12 से जाने की सुविधा दी गई है। गांधी मैदान में आनेवाले सभी वाहन गेट संख्या 10, 8, 7 और 5 से प्रवेश कर पार्किंग में जायेंगे।

बिहार दिवस पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

22 मार्च

सिनेमा जगत के गायक जावेद अली (गांधी मैदान) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक। लोक गायक सत्येंद्र कुमार (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक।

23 मार्च

लोक गायिका मैथिली ठाकुर (गांधी मैदान) शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक। इंडियन ओसयन बैंड (गांधी मैदान) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक। पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक।

24 मार्च

पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम (गांधी मैदान) शाम 7 बजे से 8.15 बजे तक। पार्श्व गायक सलमान अली (गांधी मैदान) रात 8.45 बजे से 10 बजे तक। रिदम ऑफ बिहार (गांधी मैदान) रात 8.15 बजे से 8.45 बजे तक।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via