बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत.
गिरिडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह : द्वारपहरी गिरिडीह मुख्य सड़क मार्ग पर कौदैईया विश्वकर्मा मंदिर के सामने सीमेंट लोड ट्रक JH09AK3131ने बाईक सवार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी निवासी बडका सोरेन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बडका सोरेन की मौत घटनास्थल पर हो गयी। वहीं बाईक सवार मुन्ना सोरेन घायल हो गया है। ट्रक बाईक सवार को टक्कर मार कर भाग निकला।
ग्रामीणों द्वारा जगह जगह फोन पर सुचना कर दिए जाने के कारण ट्रक चालक चरघरा मंदिर के निकट ट्रक खड़ा कर भाग निकला। ट्रक को जमुआ पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल को 108 एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सुचना मिलते हीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर व सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार भगत घटना स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों व परिजनों से वार्ता कर तत्काल दस हजार रुपये व हर सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की आश्वासन देकर जाम को हटाया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया और घायल मुन्ना सोरेन को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह अस्पताल से धनबाद रेफर कर दिया गया है।
















