हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : आज हेमंत सरकार का 1 वर्षों का कार्यकाल पूरा हुआ। इसे लेकर भाजपा ने आरोप पत्र जारी कर हेमंत सरकार पर निशाना साधा। प्रेस संबोधन में बाबुलाल मराण्डी ने कहा यूपीए की गठबंधन सरकार बनते ही अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ। कोरोनाकाल में अन्य राज्यों में अपराध का ग्राफ गिरा तो वहीं झारखण्ड में अपराध के ग्राफ में बेतहाशा बृद्धि हुई। उन्होंने कहा नक्सल गतिविधियों में तेजी आई।उग्रवादियों को सत्ता में बैठे विधायकों को संरक्षण प्राप्त है। महिलाओं की सुरक्षा, लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने में सरकार फेल है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा जनता के अरमानों के साथ कुठारघात करने वाली सरकार है हेमंत सरकार। उन्होंने गठबंधन सरकार पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। दीपक प्रकाश ने कहा यह सरकार होडिंग पर चलने वाली सरकार है। हेमंत सरकार विज्ञापन के माध्यम से अपनी विफलताओं को छिपा रही है। आज इस राज्य में सबसे अधिक दुखी यहां के किसान भाई हैं।
किसान आज एमएसपी से नीचे धान बेचने को मजबूर हैं। आदिवासियों का राज्य में निर्मम हत्या की गई। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हेमंत सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई।

















