20260218 205939

भाजपा ने सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत: झामुमो के तीर-धनुष चिन्ह के खुलेआम इस्तेमाल का आरोप

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का कहना है कि नगर निकाय चुनावों में झामुमो अब खुलकर सामने आ गई है और पार्टी चिन्ह तीर-धनुष का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोग पहुंचकर यह शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाइक भी शामिल थे। उन्होंने आयोग को बताया कि सुप्रियो भट्टाचार्य ने हाल ही में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो का चुनाव चिन्ह इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो पेन ड्राइव में सौंपा गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जब नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, तो झामुमो और राज्य सरकार की मंशा अब स्पष्ट हो चुकी है। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, “अगर पार्टी चिन्ह का इस्तेमाल ही करना था तो सरकार को दलीय स्तर पर चुनाव कराने की अनुमति दे देनी चाहिए थी। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और इससे झामुमो की मंशा साफ नजर आ रही है।” भाजपा ने आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे।

Share via
Share via