20260329 210809

गरीबों को आवास नहीं, CM बना रहे ‘शीश महल’: आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर हमला

रांची: झारखंड की सियासत में मुख्यमंत्री आवास निर्माण को लेकर घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद Aditya Sahu ने मुख्यमंत्री Hemant Soren पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि एक ओर राज्य के गरीबों को आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अपने लिए “शीश महल” बनवा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास निर्माण की प्रारंभिक लागत भले ही 67 करोड़ रुपये बताई गई हो, लेकिन इंटीरियर और फर्नीचर जोड़ने के बाद इसकी लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि 2 अप्रैल को टेंडर वेबसाइट पर अपलोड होगा, 29 अप्रैल अंतिम तिथि होगी, 30 अप्रैल को टेंडर खुलेगा और 8 अप्रैल को प्री-बिड बैठक आयोजित होगी

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि Hemant Soren “मुगल बादशाहों की तरह शासन” कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित आवास में करीब 2 करोड़ रुपये का फव्वारा, ढाई करोड़ रुपये का गार्डन, विदेशी शीशों से सजा ड्राइंग रूम, इटली से मंगाए जाने वाले टाइल्स, आधुनिक जकूजी, सॉना बाथ और मसाज रूम जैसी विलासिता की सुविधाएं शामिल होंगी।

भाजपा नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के आवास का हवाला देते हुए कहा कि वहां शुरुआती लागत 8.30 करोड़ रुपये थी, जो बाद में बढ़कर 33.66 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास की लागत इससे भी कई गुना अधिक है। आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में अबुआ आवास योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा, वृद्धा पेंशन में देरी हो रही है, किसानों को धान का भुगतान लंबित है इसके बावजूद मुख्यमंत्री आवास पर भारी खर्च किया जा रहा है, जो “जनता के पैसे की बर्बादी” है।

भाजपा ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री अपने फैसले से पीछे नहीं हटते हैं, तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share via
Share via