20251102 191353

भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा जनता को गुमराह कर रही है: झामुमो

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय” बताया है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा लगातार झूठे आरोपों और दुष्प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि जब से जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर किया है, तभी से वह हेमंत सोरेन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। पांडेय ने कहा, “हेमंत सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में हर वर्ग के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चाहे वह स्थानीयता नीति, नियोजन नीति, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा, किसानों का कर्ज माफ करना हो या महिलाओं को 33% आरक्षण देना — सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप काम किया है।”

विनोद पांडेय ने भाजपा पर केंद्र की सरकार के इशारे पर हेमंत सरकार की राह में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के झारखंड से चुने गए सांसद भी राज्य के हितों पर चुप्पी साधे हुए हैं और केंद्र के पक्षपात पर एक शब्द तक नहीं बोलते।

जेल वीडियो पर दी सफाई 

भाजपा द्वारा वायरल जेल वीडियो का हवाला देकर सरकार पर लगाए गए आरोपों को झामुमो नेता ने “राजनीतिक नौटंकी” करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि “वह वीडियो न तो सरकार की नीति का हिस्सा है और न ही उसे किसी प्रकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई की है।”

भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरा 

पांडेय ने कहा कि भाजपा को अब कोई जन मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेबुनियाद आरोपों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “भ्रष्टाचार की बात भाजपा करे, यह अपने आप में हास्यास्पद है, क्योंकि केंद्रीय संस्थाओं के दुरुपयोग में भाजपा का कोई सानी नहीं है।”

जेल सुधार पर सरकार के कदम 

उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार ने जेल सुधार की दिशा में कई ठोस पहल की हैं। राज्य की जेलों में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की जा रही है।

“जनता ने भाजपा को नकारा” 

पांडेय ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता अब पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने झूठ और घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। वहीं हेमंत सरकार जनता के विश्वास और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। भाजपा निराधार आरोपों के सहारे अपनी प्रासंगिकता खोज रही है, लेकिन जनता सब देख रही है।”

Share via
Share via