भाजपा युवा मोर्चा का जिला कमिटी जामताड़ा का गठन किया गया.
जामताड़ा : भाजपा युवा मोर्चा का जिला कमिटी जामताड़ा का गठन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बीरेंद्र मंडल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे के अलावा अन्य पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। गहन चिंतन मंथन कर जिला स्तरीये युवा मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर से चुनकर दायित्व दिया गया। युवाओं का पार्टी में कैसे भागीदारी बड़े और पार्टी को मजबूती मिले इसके लिये विशेष महत्व दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे ने कहा की जिला के कमिटि में वैसे युवा भाजपा नेताओं को स्थान दिया गया है जो ऊर्जावान और नेतृत्व करने की छमता है वैसे युवाओं को कमिटि में स्थान दिया गया है। सभी कमिटि सदस्यों की घोषणा कर दिया गया है हमलोग पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बीरेंद्र मंडल ने कहा की जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में युवा मोर्चा के जिला स्तरीये और मंडल कमिटि का गठन किया गया। मुझे आशा है की चुने गये पार्टी पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करेंगें। आने वाले समय में यह युवा नेता मिशाल कायम करेंगें और जामताड़ा, नाला और करमाटांड़ विधानसभा चुनाव जीतेंगे।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















