Download 6

प्रदेश भाजपा ने किया शंखनाद,21 अगस्त को सभी 264 प्रखंड मुख्यालयों में लाखों कार्यकर्ता बनाएंगे मानव श्रृंखला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के पारा शिक्षकों, छटनी ग्रस्तअनुबंध कर्मियों, होमगार्ड जवानों,सहायक पुलिसकर्मियों ,पंचायत सचिवों, दलपतियों,नियुक्ति से वंचित शिक्षकों से भी आन्दोलन में जुड़ने का किया आह्वान

प्रदेश भाजपा आज पूरी तरह आक्रामक दिखी। आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों, सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन, प्रदर्शन करने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा को बर्बाद होते,यहां के खनिज संपदा को लूटते,विधि व्यवस्था को चरमराते,बेरोजगारों को रोजगार केलिये दर दर भटकते,युवाओं को लाठी खाते,किसानों को अपने बकाये केलिये आफिस का चक्कर लगाते ,महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म को चुपचाप नही देख सकती।

श्री प्रकाश ने कहा भले ही हम आज विपक्ष में हैं परंतु राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को केवल भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा है। जनता को विश्वास है कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है।

इसे भी पढ़े :-

सरकार गिराने की साजिश मामला में आईओ ने कोर्ट से आग्रह किया कि केस डायरी जमा करने के लिए थोड़ा और वक्त दीजिये

उन्होंने कहा कि झूठे वायदों का बुलबुला फुट चुका है। राज्य सरकार ने प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। प्रदेश में जंगल राज की स्थिति है। विकास के सारे कार्य ठप्प हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे। इस राज्य में जज,वकील, पुलिस पत्रकार, व्यवसायी ,कोई सुरक्षित नही। केंद्र सरकार से भेजे गए अनाज की कालाबाजारी हो रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब चुप नही बैठ सकती। पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल,मुकदमो की धमकी से नही डराया जा सकता।

श्री प्रकाश ने कहा कि किसानों के बकाये भुगतान ,उनकी समस्याओं को लेकर हजारों भाजपा कार्यकर्ता खेतों में धरना पर बैठे। सरकार के खिलाफ आन्दोलनं में लाखों कार्यकर्ता आगामी 21 अगस्त को सभी प्रखंडों में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर है।

उन्होंने सरकार के वादा खिलाफी से प्रभावित राज्य के हजारों पारा शिक्षकों, छटनी ग्रस्त अनुबंध पुलिसकर्मियों, सहायकों,पंचायत सचिवों ,बेरोजगार नौजवानों,आंगनबाड़ी सेविकाओं से आह्वान किया कि वे अपनी मांगों केलिये सरकार के खिलाफ आन्दोलनं में शामिल हों।

जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने का समय आ गया…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायकदल एवम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता इस सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। जनता सरकार के निरंकुश और तानाशाही रवैये से ऊब चुकी है। इस प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है। राज्य की पुलिस जनता की सुरक्षा नही, लोगों पर डंडे बरसा रही। छोटी छोटी बच्चियों पर पुलिस डंडे बरसा रही।

उन्होंने कहा कि पुलिस स्वतंत्रता दिवस के दिन भी गरीब ,आदिवासियों को बिना कारण पकड़ कर थाना ले जाती है।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा को राज्य की चिंता है। पार्टी की सरकार ने ही राज्य बनाया है, इसलिये जनता भाजपा की ओर नजर लगाई बैठी है।
उन्होंने कहा कि 21 अगस्त का आन्दोलनं राज्य के जनविरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद है।
उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकाए पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग करने से बचे।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के खिलाफ आगे की लड़ाई केलिये तैयार रहने का आह्वान किया।

संगठनात्मक और आंदोलनात्मक दोनो कार्य साथ साथ…..धर्मपाल सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेवारी है। हमे पार्टी के सांगठनिक विस्तार के कार्य को भी मजबूती देनी है,संगठन को और धारदार बनाना है। सभी स्तर पर संगठन को सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बनाना है वही दूसरी ओर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों,कार्यक्रमो के खिलाफ मुखर होकर प्रदेश की जनता की आवाज भी बननी है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के परिश्रमी और समर्पित कार्यकर्ता ये दोनो कार्य करने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़े :-

भारत ने लॉर्ड्स में यादगार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली

उन्होंने जिलाध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवम विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से सांगठनिक कार्यों,सम्पन्न कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि तीन सांगठनिक अभियान को भी हमे सफलता पूर्वक धरातल पर उतरना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाये जा रहे विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान को हर हाल में सफल करना यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है।हमे जनता को दिग्भ्रमित करनेवाले लोगों को जवाब भी देना है।

कहा कि पीडीएस सिस्टम से गरीबों को मोदी सरकार द्वारा दिये जा रहे 5किलो मुफ्त अनाज भी लाभुकों तक पहुचे इसकी निगरानी भी आवश्यक है।

उन्होंने पार्टी द्वारा चलाये जा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को भी सफलता पूर्वक जन जन तक पहुचाने के आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक का उद्घाटन महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने, वंदेमातरम गान सह प्रशिक्षण प्रमुख राजश्री जयंती ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने किया।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्षगण,ज़िला प्रभारी गण एवम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via