20260214 104320

बोकारो के बंशीडीह में बच्चा चोर की अफवाह पर भीड़ ने 5 साधुओं को पीटा, बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस ने बचाया। 

बोकारो के बंशीडीह में बच्चा चोर की अफवाह पर भीड़ ने 5 साधुओं को पीटा, बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस ने बचाया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशीडीह में शुक्रवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर हिंसा को जन्म दे दिया। स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आए 5 साधुओं को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। गुस्साई भीड़ ने साधुओं की बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और वाहन को काफी क्षति पहुंचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साधु बोलेरो गाड़ी से उतरे और रास्ता पूछने के लिए बच्चों से बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि ये बच्चा चोर हैं। वाहन पर यूपी नंबर प्लेट और नीचे दूसरी प्लेट दिखने से भी संशय बढ़ गया। लोग भड़क उठे और साधुओं पर टूट पड़े।सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने स्थिति को संभाला और साधुओं को सुरक्षित थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

साधुओं ने पुलिस को बताया कि वे रोजी-रोटी के लिए भिक्षा मांगते हुए घूम रहे थे, बच्चा चोर नहीं हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी जांच के लिए सौंपा।पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और एसडीपीओ चास ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसी अफवाहें अक्सर निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डाल देती हैं।

यह घटना बोकारो में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों से जुड़ी कई हिंसक घटनाओं में से एक है, जहां निर्दोष यात्रियों, साधुओं और अन्य लोगों को भीड़ का शिकार बनना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Share via
Share via