20250906 213816

रांची में जमीन विवाद को लेकर बवाल, वाहन में लगाई आग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, विधानसभा थाना क्षेत्र में जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। झड़प के बीच एक पक्ष ने सत्यम श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के बड़े वाहन में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वाहन में आग लगाने की घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share via
Share via