20250808 174600

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा में धान रोपनी का किया अवलोकन, किसानों से किया संवाद

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ के नेमरा में अपने पैतृक आवास के समीप खेतों में जाकर धान रोपनी का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद किया। खेती-किसानी के प्रति अपने लगाव को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों की खुशहाली ही राज्य और देश की समृद्धि की कुंजी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने खेतों में धान की रोपाई कर रही ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात की और खेती-किसानी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “खेतों की हरियाली किसानों की मेहनत का प्रतीक है। जब फसलें लहलहाएंगी, तो यह किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी।” इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं से जुड़ने और लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार आपके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपकी जो भी परेशानी हो, उसे बताएं, उसका समाधान जरूर होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा राज्य और देश सशक्त बनेगा। खेतों में मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे, और उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।

Share via
Share via