20260307 155302

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने किया एग्रोटेक किसान मेला 2026 के उद्घाटन के लिए आमंत्रित

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी एग्रोटेक किसान मेला 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेला 14 से 16 मार्च तक बीएयू के परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन झारखंड के किसानों, कृषक महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां उन्नत कृषि तकनीक, जलवायु अनुकूल नवाचार और टिकाऊ खेती पर विशेष फोकस रहेगा।

मुलाकात के दौरान कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेला का मुख्य विषय ‘टिकाऊ कृषि हेतु जलवायु अनुकूल तकनीकी का नवाचार’ रखा गया है। मेला में लगभग 120 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां किसान नई कृषि मशीनरी, बीज, खाद, जैविक खेती और अन्य नवीनतम तकनीकों से रूबरू हो सकेंगे।

Share via
Share via