भाकपा झारखंड में शताब्दी वर्ष समारोह: 15 मार्च को रांची में भव्य आयोजन, महासचिव डी. राजा मुख्य अतिथि
रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) झारखंड राज्य परिषद ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 मार्च 2026 को रांची में भव्य शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। यह समारोह झारखंड में एक सशक्त और मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण तथा वामपंथी विकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य कार्यालय, अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्य वक्ताओं में राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान सभा संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, बुद्धिजीवी मंच के धर्मवीर सिंह, राज्य परिषद सदस्य इशाक अंसारी, अधिवक्ता जयंत पांडे, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) प्रदेश संयोजक कुमार विक्रम सिंह और जिला अध्यक्ष एहसान परवीन शामिल थे।
समारोह अटल वेंडर मार्केट के चौथे तल पर स्थित शहीद मजरुल हसन खान सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा के महासचिव कमरेड डी. राजा तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मुखर्जी उपस्थित रहेंगे।
नेताओं ने कहा कि यह शताब्दी वर्ष उत्साह और ऊर्जा से भरा होगा। पार्टी के 100 वर्षों के संघर्ष, पूर्वजों की शहादत और बलिदान से सीख लेकर आगामी चुनौतियों को बड़े जन-आंदोलनों में बदलने का संकल्प लिया जाएगा। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा तथा आगामी लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

















