20251028 171832

झारखंड में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर: रांची सहित कई जिलों में 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

रांची : बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का प्रभाव झारखंड पर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार शाम से रांची में झमझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण झारखंड के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। रांची के अलावा कोल्हान, संथाल परगना और आसपास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजधानी रांची में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव और यातायात बाधित होने की स्थिति बन सकती है।

Share via
Share via