IMG 20210521 WA0087

उपायुक्त नें पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण.

गिरीडीह : गिरीडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ने बीडीओ दिनेश कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया।बताया गया कि आगामी 25 मई से शुरू होने वाले स्वास्थ्य जांच सर्वे की तैयारी का जायजा लेने उपायुक्त पीरटांड़ पहुंचे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि हरलाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो हो गया लेकिन आज भी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी में बसे हरलाडीह एवं आस पास के इलाके के लोगों को तबियत खराब होने पर पीरटांड़ आना पड़ता है। कोरोना टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता फैलाने, टीकाकरण की संख्या बढाने आदि को लेकर कई निर्देश दिया।

उपस्थित लोगों से उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी से जितने के लिए सभी को एक साथ लड़ना होगा।मास्क का उपयोग, वेक्सिनेशन पर जोर देना होगा।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via