20260307 154947

धनबाद  24 लाख के बिल के लालच में सीनियर इंजीनियर फंसे CBI के जाल में, 50 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए!

धनबाद  24 लाख के बिल के लालच में सीनियर इंजीनियर फंसे CBI के जाल में, 50 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260307 154947

झारखंड के धनबाद रेल मंडल में भ्रष्टाचार का नंगा नाच! वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को CBI ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ठेकेदार अनिल झा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CBI ने इंजीनियर को ट्रैप कर लिया, जो 24 लाख रुपये के पुराने बिल के भुगतान के बहाने बार-बार घूस मांग रहा था।

ठेकेदार की शिकायत से शुरू हुई CBI की साजिश

सूत्रों के मुताबिक, अनिल झा लंबे समय से रेलवे का पुराना ठेकेदार है। उनका 24 लाख रुपये का बिल महीनों से अटका पड़ा था। संजीव कुमार, जो धनबाद मंडल में लंबे अरसे से तैनात हैं, बिल पास करने के लिए बार-बार ठेकेदार को अपने दफ्तर बुला रहे थे। आखिरकार, घूस न देने पर परेशान ठेकेदार सीधे CBI के पास पहुंचा। एजेंसी ने तुरंत ट्रैप प्लान बनाया और शुक्रवार को अमल में लाया।

चालाकी भरी घूसखोरी, लेकिन फिसली जुबान

इंजीनियर ने चतुराई दिखाने की कोशिश की। घूस लेने का स्थान धनबाद के पूजा टॉकीज के पास एक कार में तय हुआ। ठेकेदार ने वहीं 50 हजार रुपये थमा दिए। संजीव कुमार पैसे लेकर सीधे डीआरएम कार्यालय लौट आए और इन्हें अपने चैंबर के ड्रॉअर में छिपा दिया। लेकिन CBI की टीम सतर्क थी। जैसे ही इंजीनियर दफ्तर पहुंचे, टीम ने छापा मारा। ड्रॉअर से सारे नोट बरामद हो गए। घर की तलाशी में भी नकदी मिलने की खबर है।

लंबी पूछताछ, दफ्तर पर छाया साया

CBI टीम देर रात तक संजीव कुमार के चैंबर में डटी रही। उनके पीए के दफ्तर और अन्य फाइलों की बारीकी से छानबीन की गई। जानकारों का कहना है कि यह धनबाद रेल मंडल का दूसरा केस है, जहां किसी विद्युत अभियंता को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा है। लंबे अंतराल के बाद एजेंसी डीआरएम ऑफिस पहुंची, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया।

 

Share via
Share via