IMG 20250910 WA0041

दुर्गा सोरेन जयंती: लोवाडीह चौक पर CM हेमंत सोरेन ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा– संघर्ष और विचारधारा झामुमो की धरोहर।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गा सोरेन जयंती: लोवाडीह चौक पर CM हेमंत सोरेन ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा– संघर्ष और विचारधारा झामुमो की धरोहर।

IMG 20250910 WA0043
Durga Soren Jayanti: CM Hemant Soren paid tribute at Lowadih Chowk, said – struggle and ideology are the heritage of JMM.

IMG 20250910 WA0045

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्व केंद्रीय महासचिव और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की जयंती आज पूरे श्रद्धाभाव और सम्मान के साथ मनाई गई…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रांची के लोवाडीह चौक स्थित दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे।

यहां मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और दुर्गा सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दुर्गा सोरेन स्मारक समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्मरण किया।

IMG 20250910 WA0047

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा दिवंगत दुर्गा सोरेन का जीवन और संघर्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए गर्व की बात है। उनकी विचारधारा और आंदोलनकारी सोच ने हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। हम सब मिलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि दुर्गा सोरेन हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बने। उनका संघर्ष ही आज झारखंड की पहचान है और यही आंदोलन की असली ताकत है।

 

 

Share via
Send this to a friend