20260212 201015

पैसे के झगड़े में दोस्त बना दुश्मन, थार रॉक्स से कुचलकर की हत्या – आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार गिरफ्तार

रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक पुरानी दोस्ती पैसे के विवाद में खूनी झगड़े में बदल गई। आरोपी ने थार रॉक्स गाड़ी से तेज रफ्तार में अपने पूर्व मित्र को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और घटना में 6 अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह पूरा मामला चुटिया थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 12 फरवरी 2026 से जुड़ा है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/103(1)/61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

वादी रामाश्रय शर्मा (65 वर्ष), निवासी मूल रूप से महमदपुर, घोषी थाना, जहानाबाद (बिहार) और वर्तमान में रिवर व्यू कॉलोनी, जोजोबासा, रोड नंबर 8, हटिया, रांची के बड़े बेटे धर्मेंद्र कुमार की पुरानी दोस्ती आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार (32 वर्ष) से थी। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे तनाव बढ़ गया।

11 फरवरी 2026 की रात अमरावती कॉलोनी, चुटिया में एक गृह प्रवेश समारोह चल रहा था। इसमें दोनों आरोपी और मृतक अपने एक दोस्त के साथ शामिल हुए थे। वहीं पर फिर से गाली-गलौज और विवाद हो गया। आवेश में आकर अतुल चड्डा ने जानबूझकर अपनी ब्लैक कलर की थार रॉक्स गाड़ी तेज रफ्तार से चलाई और धर्मेंद्र कुमार पर चढ़ा दी। भागते समय गाड़ी ने 6 अन्य लोगों को भी कुचल दिया। घटना में धर्मेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस की कार्रवाई

चुटिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और मुख्य आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार (पिता स्व. मनोज कुमार सिंह, निवासी अमरावती कॉलोनी, चुटिया, रांची) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैक कलर की थार रॉक्स गाड़ी और एक सैमसंग स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

आरोपी का अपराधिक इतिहास

अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार का पहले से अपराधिक रिकॉर्ड है। चुटिया थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

Share via
Share via