पति-पत्नी के विवाद में पैसे पर हथियार चमकाने वाले गैंग के अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा.
गिरिडीह : गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी की पुलिस ने देसी कट्टा के साथ जिन आठ युवकों को दबोचा था। वे सभी कोडरमा के रहने वाले थे, और एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ढाकोसारण मस्जिद के समीप मैदान में लड़का पक्ष द्वारा बुलाएं गए थे। दोनों पक्ष के बीच वार्ता चल ही रहा था कि युवकों ने लड़की पक्ष को धमकाने के लिए ही पिस्तौल निकाल लिया। जिसमें सूचना मिलने पर घोड़थंबा पुलिस भी ढाकोसारण मस्जिद पहुंची। और आठो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि हथियार जिन दो अपराधियों ने रखा था। उसमें कोडरमा के इरफान अंसारी और शाहनवाज अंसारी फरार होने में सफल रहे। बुधवार की घटना का खुलासा गुरुवार को धनवार एसडीपीओ नौशाद आलम और घोड़थंबा ओपी प्रभारी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता कर किया। प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कोडरमा जिले के छत्तरबार गांव निवासी सबा अहमद, मो. इस्तेखार, मो. ओसामा, मो. सोहेल, मो. वाजीद, मो. मुकिम और मो. आबिद शामिल है। जबकि शाहनवाज और इरफान को पुलिस तलाश रही है।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का किसी अपराधी गिरोह से कनेक्शन है या नहीं। इसका पताल कोडरमा पुलिस से लगाया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में इतना स्पस्ट जरुर हुआ कि सभी एक ही गैंग से है। और इन अपराधियों का काम ही एक पार्टी से पैसे लेकर दुसरे पार्टियों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने का है। इसमें सबा अहमद एक कार चालक है। आर्थिक तंगी के कारण सबा अहमद इरफान के गैंग से जुड़ा।
बुधवार को भी इरफान व शाहनवाज के साथ गिरफ्तार सभी अपराधी ढाकोसारण के समीप मस्जिद मैदान में पहुंचे थे। जहां मस्जिद के समीप मैदान में पति-पत्नी के विवाद का वार्ता चल ही रहा था कि इरफान व शाहनवाज अपने गैंग के साथ साथियों के साथ वहां पहुंचा। इसी दौरान जब लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद बढ़ा तो इरफान ने अपने पास रखे पिस्तौल को निकाल कर लड़की पक्ष के लोगों को डराने का प्रयास किया। और ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया।
जानकारी के अनुसार जमुआ थाना क्षेत्र के धुरगड़गी गांव निवासी अब्दुल सत्तार की बेटी रुखसाना की शादी घोड़थंबा के दयालपुर निवासी श्मसेर अंसारी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में श्मसेर ने अपनी पत्नी रुखसाना को तीन तलाक दे दिया। जिसके समाधान के लिए दोनों पक्ष तो जुटे ही थे। कई ग्रामीण भी थे, वहीं कोडरमा से इरफान अपने गैंग के साथ वहां पहुंच गया।
गिरिडीह, दिनेश

















