हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: 2 की मौत, 6 घायल; गाड़ी पलटकर घर से टकराई
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापो खुर्द गांव में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने भयंकर हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतकों की पहचान रोहित साव (पिता भीखन साव) और प्रदीप साव (पिता बेनी साव) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो बेहद तेज गति से आ रही थी और भागने की कोशिश में कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान गाड़ी एक घर से टकराई, जिसके बाद वह पलट गई। इस टक्कर में प्रदीप साव और रोहित साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया। स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है ताकि पूरे मामले की गहन जांच की जा सके।

















