हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई।: चौपारण थाना क्षेत्र के जंगल में 2 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट, ड्रोन से की गई निगरानी
हजारीबाग : अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ झारखंड पुलिस की सख्ती जारी है। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में एक बार फिर संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 2 एकड़ में फैली अवैध अफीम (पॉपी) की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई 26 फरवरी 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चौपारण थाना अंतर्गत देहर पंचायत के खेरीगाड़ा जंगल में वन विभाग और चौपारण पुलिस ने मिलकर विशेष ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान दुर्गम इलाकों में बिखरी अफीम की फसल को चिन्हित किया गया और मौके पर ही उसे तबाह कर दिया गया।
घटनास्थल से 4 डिलीवरी पाइप बरामद हुए, जिन्हें भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध खेती करने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए नाम-पते का सत्यापन जारी है। दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में ड्रोन की मदद से दुर्गम और पहुंच-रहित इलाकों की निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध अफीम की खेती को जल्दी चिन्हित कर नष्ट किया जा सके। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

















