20250603 155206

मंत्रिपरिषद की बैठक में पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी, हेमंत का बड़ा फैसला

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला!मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज  हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। यह नियमावली पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को मजबूत अधिकार प्रदान करेगी, जैसे जल, जंगल, जमीन और स्थानीय संसाधनों पर नियंत्रण।इसके अलावा, कैबिनेट में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें शामिल हैं:बाल कल्याण वात्सल्य योजना के लिए मार्गदर्शिका
टेक होम राशन आपूर्तिकर्ताओं की अवधि विस्तार
मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की नई प्रक्रिया
विभिन्न विभागों में पद सृजन, वेतन वृद्धि और बुनियादी ढांचे से जुड़े फैसले

पेसा का यह फैसला झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों (करीब 15 जिले) के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेसा नियमावली लागू होने से ग्राम सभाओं की भूमिका और सशक्त होगी। झारखंड हाईकोर्ट के दबाव के बाद यह कदम उठाया गया है।यह बैठक राज्य के विकास और आदिवासी अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share via
Share via