6 शादी करने वाला असलम खान गिरफ्तार हिंदू (Hindu)आदिवासी लड़कियों से धर्म बदलकर शादी करता था
अनिल कुमार / बोकारो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखण्ड के बोकारो जिले में धर्म छिपाकर हिन्दू (HINDU) लड़की के साथ शादी करने के आरोप में 50 वर्षीय असलम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असलम खान को पुलिस ने रांची के रातु के अलकमर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। वह रातु में भी सद्दाम नाम बताकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वह अब तक उसने आदिवासी और हिन्दू लड़की से कुल चार शादियां की है जबकि दो शादी उसने मुस्लिम धर्म में किया है। कुल मिलकर उसने अभी तक 6 शादियां की है ये उसकी सातवीं शादी थी। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पैसे का लालच देकर वह हिंदू आदिवासी और मुस्लिम लड़कियों से शादी करने का काम करता था। लड़की के घर वालों को अपनी और आकर्षित करने के लिए वह पुलिस पदाधिकारी होने की भी बात बताता था।
डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि हरला के कुम्हार टोला में बीते 8 दिसंबर की रात में धर्म बदलकर धनबाद के भूली का रहने वाला अधेड़ असलम खान खुद को संजय कसेरा बताकर नाबालिग से शादी कर रहा था। वरमाला तक की रस्म हो चुकी थी। शादी की कई रस्में बाकी थीं, तभी उसकी पोल खुल गई कि यह हिंदू नहीं है। इसका नाम असलम खान है। इसी बीच लोगों ने पुलिस काे सूचना दे दी,पुलिस के आने के पहले ही असलम अपनी स्कॉर्पियो लेकर भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने उसकी ऑल्टो जब्त कर ली थी। इस मामले में पीड़िता ने असलम के विरुद्ध पुलिस अफसर बनकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
डीएसपी ने बताया कि 2021 में वह एक मामले में चास जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि 6 अलग अलग शादी किया है। गिरफ्तार असलम के विरुद्ध चास,धनबाद,तोपचाची थाना, रांची के कई थानों में मामला दर्ज है। वह एक मामले में चास जेल भी गया था।वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है







