20251024 073355

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भयंकर बस हादसा: बाइक से टक्कर के बाद धधक उठी यात्री बस, 20 से अधिक की मौत, कई घायल

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस बाइक से टकराने के बाद धधक उठी, जिसमें सवार यात्रियों की संख्या 40 के करीब बताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कम से कम 20 से अधिक यात्रियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10-12 यात्री खिड़कियां तोड़कर कूद पड़े और अपनी जान बचाने में सफल रहे। आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या 28-30 तक पहुंच सकती है।

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

घटना कुरनूल शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर उल्लिंडाकोंडा क्रॉस या चिन्ना टेकुर गांव के पास हुई। वेमूरी कावेरी ट्रैवल्स की यह बस गुरुवार रात को हैदराबाद से चली थी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से बेंगलुरु की ओर बढ़ रही थी। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे एक बाइक ने अचानक बस को टक्कर मार दी, जिससे बस का पेट्रोल टैंक फट गया और पूरे वाहन में तेजी से आग फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि बस कुछ ही मिनटों में राख का ढेर बन गई।

SNSP Meternal Poster 1

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीमों ने आग बुझाने और शवों को बाहर निकालने का काम किया। करीब 11 घायलों को कुरनूल गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके जरिए परिजन जानकारी ले सकते हैं। टेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक जताया और प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुए इस भयावह बस अग्निप्रकोप से स्तब्ध हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायलों के त्वरित स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं। सरकार सभी संभव सहायता प्रदान करेगी।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक संदेश जारी कर परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। गृह मंत्री तनेटी वनिता ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

Share via
Share via