20201122 140621

भीषण आग से मची अफरा तफरी.

Garhwa, V K Pandey

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में एक तीन मंजिला कपड़ा दुकान में शॉट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते तीनो मंजिला तक पहुँच गई। इस घटना के बाद आग बुझाने के लिए लोगो में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेज हो रही थी दुकान में सिर्फ कपड़ा भरा हुआ था। देर रात्रि दो बजे लगी इस आग ने अगल-बगल के लोगो भी काफी भयभीत हो गए, क्योंकि ये रिहायशी इलाका भी था आग नही बुझते देखे लोग अपने-अपने घरों को छोड़ भाग खड़े हुए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी गढ़वा एसपी को फोन कर सूचना दी। एसपी ने तत्काल अग्निशमन विभाग को मौके पर भेजा। अग्निशमन विभाग की गाड़िया मौके पर पहुँचते ही आग पर किसी तरह काबू पाया। अभी तक आग की लपटें जहां दुकान से निकल रही है। इस अगलग्गी कि घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Share via
Share via