हजारीबाग में NH 33 बायपास पर अवैध धंधों का भंडाफोड़, 6 होटल सील, 23 युवक-युवतियां हिरासत में
हजारीबाग: जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को NH 33 बायपास के पास फोरलेन पर स्थित छह होटलों और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुई इस कार्रवाई में 23 युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया, जबकि सभी छह होटल-रेस्टोरेंट को जांच के बाद सील कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह ऑपरेशन शाम 5 बजे तक चला। छापेमारी का नेतृत्व हजारीबाग एसडीओ बैजनाथ कामती ने किया, जिसमें सदर एसडीपीओ अमित आनंद सहित कई थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागते नजर आए।
सील किए गए होटलों में होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका शामिल हैं। पुलिस ने होटल मालिकों और संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध धंधों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

















