श्रीलंका के तट पर ईरानी युद्धपोत डूबा: 101 नाविक लापता, 78 घायल – बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी
कोलंबो : श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास भारतीय महासागर में एक बड़ा maritime हादसा हुआ है। ईरानी नौसेना का युद्धपोत IRIS Dena (एक Moudge-class फ्रिगेट) बुधवार सुबह डूब गया, जिसके बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को बताया कि जहाज से सुबह करीब 6 बजे (स्थानीय समय) डिस्ट्रेस कॉल मिली थी। इसके जवाब में श्रीलंका ने अपने जहाज और विमान तैनात किए। अब तक 32 गंभीर रूप से घायल ईरानी नाविकों को बचाकर गाले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ शव भी समुद्र से बरामद किए गए हैं।
श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जहाज पर सबमरीन हमले की आशंका है, जिसके कारण जहाज डूब गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जहाज पर कुल 180 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से 101 लोग अब भी लापता हैं और 78 घायल हुए हैं। हालांकि, श्रीलंका नेवी के एक प्रवक्ता ने 101 लापता होने की खबर को गलत बताते हुए कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और संख्या की पुष्टि की जा रही है।
हमला किसने किया, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना श्रीलंका के क्षेत्रीय जल से बाहर, अंतरराष्ट्रीय जल में हुई है, जो लगभग 25-40 नॉटिकल माइल दक्षिण में है। श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि डाइवर्स और पेट्रोल वेसल्स अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं। बचाए गए नाविकों में ज्यादातर को जलने की चोटें (बर्न्स) और ट्रॉमा है।

















