झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 12 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी
रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 12 नवंबर (बुधवार) को अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत निर्णय और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक से राज्य के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

















