झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने समाप्त किया अपना कार्यकाल, अलका तिवारी ने क्या कहा देखे रिपोर्ट…
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने समाप्त किया अपना कार्यकाल, अलका तिवारी ने क्या कहा देखे रिपोर्ट…


झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने आज अपने लंबे और समर्पित प्रशासनिक करियर का अंतिम कार्य दिवस पूरा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके योगदान की सराहना की…..
मुख्यमंत्री ने न केवल अलका तिवारी के काम की तारीफ की, बल्कि नए मुख्य सचिव अविनाश कुमार का स्वागत भी किया और राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई….
रिटायरमेंट पर अलका तिवारी ने कहा,
“मेरे लिए यह यात्रा काफी सुखद, सफल और यादगार रही है। इस दौरान मुझे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विश्वास और सहयोग मिला, जिससे मैंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। मेरे साथ मेरे सभी सहयोगियों और अधीनस्थों ने भी हर कदम पर समर्थन दिया। मैं आज इस उपलब्धि पर बेहद खुश और संतुष्ट हूं।
अलका तिवारी ने यह भी कहा कि अब वह नए मुख्य सचिव के कार्यभार को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और भविष्य में राज्य सरकार के लिए हमेशा समर्थन देने के लिए तैयार रहेंगी।
राज्य प्रशासन के लिए यह बदलाव एक नए अध्याय की शुरुआत है और सरकार को उम्मीद है कि अविनाश कुमार के नेतृत्व में झारखंड प्रशासन और भी मजबूत और प्रभावी होगा

















