झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने आज पुस्तक का लोकार्पण किया.
झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने आज झारखंड विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में श्री उदयभान सिंह एवं श्री मधुकर भारद्वाज की पुस्तक “झारखंड विधानसभा का कार्य संचालन प्रक्रिया एवं परंपराएं” का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में विधानसभा के कार्य संचालन के नियमों सहित 20 वर्षों की विधायी घटनाओं का विस्तृत विवरण है। विधानसभा का गठन, सभा की बैठक, सत्र का आहूत, सत्र का विलोपन, सदस्यों का मताधिकार, प्रश्न ध्यानाकर्षण, याचिका विश्वास और अविश्वास प्रस्ताव, समिति व्यवस्था, दल बदल के मामले विशेषाधिकार और सभा की कार्यवाहीं इत्यादि का विस्तृत वर्णन है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुस्तक के लेखक श्री उदयभान सिंह झारखंड विधान सभा के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव हैं।श्री मधुकर भारद्वाज वर्तमान में झारखंड विधानसभा में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित हैं। लेखक बिहार विधानसभा में 1988 में नियुक्त हुए थे।श्री सिंह 31 जनवरी 2021 को झारखंड विधानसभा से सेवानिवृत्त हुए। माननीय अध्यक्ष ने पुस्तक के लोकार्पण के समय पुस्तक की सराहना की। हाल में सेवानिवृत्त हुए श्री सिंह की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की की कामना भी की है। श्री सिंह झारखंड विधानसभा से निकलने वाली पत्रिका “उड़ान” एवं अन्य पुस्तकों का संपादन कर चुके हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के सचिव श्री महेंद्र प्रसाद अपर सचिव श्री बिनय कुमार सिंह माननीय अध्यक्ष महोदय के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अतुल कुमार एवं संयुक्त सचिव श्री मिथिलेश मिश्रा मंच पर मंचासीन थे। झारखंड विधानसभा के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

















