झारखंड महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, लगातार सातवीं बार जुनियर नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में
काकीनाडा : 15वीं हॉकी इंडिया जुनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में हॉकी उत्तरप्रदेश को 3-0 से हराकर लगातार सातवीं बार (2018 से) फाइनल में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता 1 से 12 अगस्त तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में आयोजित हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड की ओर से स्वीटी डुंगडुंग ने 13वें मिनट में, रीना कुल्लू ने 56वें मिनट में और रजनी केरकेट्टा ने 59वें मिनट में एक-एक गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिलाई। स्वीटी डुंगडुंग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।
झारखंड महिला टीम 2018 से हर साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रही है और तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। अब 12 अगस्त को होने वाले फाइनल में झारखंड का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी हरियाणा से होगा।
झारखंड की इस उपलब्धि पर हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड और खेल विभाग के अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हॉकी प्रेमियों को इस रोमांचक फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

















