20260326 101744

कोडरमा में हाथियों का आतंक: महिला समेत दो की कुचलकर मौत, इलाके में दहशत

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात एक दर्दनाक घटना में हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचलकर मार डाला, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे मरियमपुर के पास एक हाथी देखा गया। इसी दौरान हाथी ने एक महिला को कुचल दिया। इसके बाद जब ग्रामीणों ने हाथी को भगाने की कोशिश की, तो वह बोनाकाली महिला कॉलेज के पास पहुंच गया, जहां उसने 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन (पिता: छोटका सोरेन) को भी कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के मरियमपुर और बोनाकाली इलाकों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और रात के समय बाहर निकलने से डर रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथी को दूर खदेड़ने में सफल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। टीम द्वारा केवल टॉर्च के सहारे हाथियों को भगाने की कोशिश की गई, जो नाकाफी साबित हुई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक हाथी अभी भी मरियमपुर से सटे जंगलों में छिपा हुआ है, जबकि हाथियों का एक झुंड बागीटांड के पास कोडरमा घाटी के जंगलों में देखा गया है। इससे खतरा और बढ़ गया है।

वन विभाग के रेंजर राम बाबू ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी है और टीम उन्हें ट्रैक करने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जिसमें से फिलहाल 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है।

Share via
Share via