दो दिन से लापता कोमल कुएँ से बरामद, माता, पिता पूरा परिवार सन्न रह गया ।
दो दिन से लापता कोमल कुएँ से बरामद, माता, पिता पूरा परिवार सन्न रह गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गाँव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 25 वर्षीय कोमल देवी, पत्नी राजेन्द्र राम, जो पिछले दो दिनों से लापता थी, का शव शुक्रवार को उनके घर के पास एक कुएँ से बरामद किया गया। कोमल के माता-पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है और सभी पहलुओं की गहन छानबीन कर रही है। कोमल के पति राजेन्द्र राम और उनकी सास को पूछताछ के लिए बगोदर थाना में हिरासत में लिया गया है।
घटनास्थल पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।
कोमल के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

















