लालू प्रसाद यादव की किडनी हुई ज्यादा खराब, कभी भी जा सकते हैं डायलिसिस पर.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : चारा घोटाला मामले में सजा याफ्ता और राँची रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर कभी भी इमेरजेंसी सिचुएशन क्रिएट हो सकता है, ये कहना है लालू प्रसाद का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के डॉ उमेश प्रसाद का।

डॉ प्रसाद ने कहा कि हाल ही में जो जांच रिपोर्ट लालू प्रसाद की आयी है उसको देखने के बाद कहा जा सकता है कि उनका किडनी 25 प्रतिशत कार्य कर रहा है ऐसे में उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। और इसको लेकर हमलोगों ने अपनी रिपोर्ट अपने वरीय अधिकारियों को भेज दी है।

गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव कई गंभीर बिमारियों से ग्रसित हैं, लालू यादव का इलाज लगभग दो वर्ष से भी अधिक समय से रिम्स में चल रहा है। लालू यादव का स्वास्थ्य की समस्या लगातार बनी हुई है।
















