Lalu Yadav

Lalu Yadav :-भाजपा कोई पार्टी नहीं है , RSS का मुखौटा है महागठबंधन रैली में कहा ये दोनों आरक्षण कभी नहीं चाहते|

Lalu Yadav

Drishti  Now  Ranchi

पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में लालू यादव ने कहा- बीजेपी कोई पार्टी नहीं, वो RSS का मुखौटा है। भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी है। एक साथ रहिए। एकजुट रहिए। हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। रैली में लालू दिल्ली से जुड़े। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सभा को करीब 10 मिनट तक संबोधित किया।

लालू ने कहा कि ये भीड़ देखकर मैं खुश हूं। ये एकजुटता बताती है कि भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होने वाला है। उसमें ये गठबंधन पक्का गठबंधन हो जाएगा। यह भाजपा और RSS को साफ करेगा। हमें इन लोगों से देश को बचाना है। देश से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। हम और नीतीश एक हो गए हैं। अब हमेशा साथ रहेंगे। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है।

बेटी को किया याद
लालू ने कहा- मेरी बेटी रोहिणी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उसने मेरे लिए जो किया वो कोई नहीं कर सकता है। मैं रोहिणी का कर्ज कभी नहीं उतार सकता हूं।

बीजेपी बोलती है, काम कुछ नहीं करती: नीतीश

नीतीश कुमार ने अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश पर कब्जा कर लिया है। कोई भी काम देशहित में नहीं कर रहे हैं। बिहार के विकास के लिए कोई काम किया है। लेकिन यहां आकर क्या-क्या बोल दिया कि हमने ये विकास किया वो विकास। पिछले चुनाव में इन लोगों ने बिहार के विकास के लिए मदद करने का वादा किया था, लेकिन कोई मदद नहीं किया।

मेरे पिता ने सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे हमारे यहां महागठबंधन है। वैसे ही देश में भी महागठबंधन। आप लोगों की दुआ और प्रार्थना से आज मेरे पिता बिल्कुल ठीक हैं। आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पिता जी फिर से पुराने अंदाज में नजर आए।

मेरे पिता ने आज तक सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके। वो हमेशा उन लोगों से लड़ते रहे। बीजेपी के लोग लीडर नहीं हैं डीलर हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। लालू का बेटा भी वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे। हम सब सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाएंगे।

एक साथ लड़ेंगे बीजेपी को सबक सीखाएंगे: तेजस्वी
बीजेपी के खिलाफ बोलते ही देश में छापे पड़ जाते हैं। उनसे मिलकर रहने वालों को बचाया जाता है। नीतीश ने बिल्कुल सही समय पर उनका साथ छोड़कर महागठबंधन बना लिया। हम लोग एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो हमारी जीत पक्की है।

जब-जब बिहार लड़ता है जब-जब दिल्ली हारता है। नीतीश जी की पार्टी के साथ इन्होंने क्या-क्या नहीं किया। महाराष्ट्र वाला खेल करना चाहते थे, CBI का डर दिखा रहे थे। बिहार की धरती ने बीजेपी को संदेश दे दिया है। जब बिहार कर सकता है तो देश क्यों नहीं कर सकता है।

CM-PM बनने की इच्छा नहीं..बीजेपी के खिलाफ लड़ाई
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की किसी की इच्छा नहीं है। हमें बस मिलकर इन लोगों को देश से बाहर करना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देना है। 24 की लड़ाई संघियों, RSS और भाजपा से लड़ाई है।

मोदी जी ने 2014 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। मोदी जी हम बिहारी लोग है हमें जुमला मत दीजिए। आपका जमुला बिहार में नहीं चलेगा।

Whatsapp Image 2023 02 25 At 114436 Am 1677306546

बिहार में जंगलराज नहीं जनता का राज
तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के जंगलराज वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं है जनता का राज है। उन्होंने कहा कि हम सवर्ण, दलित, आदिवासियों सभी को साथ लेकर चलते हैं।

बीजेपी को सबक सीखाएंगे: तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार गंभीर होकर काम कर रही है। इसलिए किसी के बहकावे में मत आइएगा। हम पढ़ाई, सिंचाई, कार्रवाई वाली सरकार देने का काम करेंगे। एक होकर हम लोग आगे चलेंगे। दिल्ली मार्च करेंगे और बीजेपी को सबक सीखाने का काम करेंगे। अमित शाह जी आए हैं, वो सुन ले एक बिहारी सब पर भारी।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via