VideoCapture 20210122 143706

लालू यादव को एचआरसीटी जांच के लिए भेजा गया रिम्स जांच केंद्र.

राँची : लालू यादव को एचआरसीटी जांच के लिए पेइंग वार्ड से रिम्स के हेल्थ मैप के लिए ले जाया गया है इस दौरान रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एचआरसीटी जांच के लिए अस्पताल के दूसरे हिस्से (हेल्थ मैप) में ले जाया गया उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य स्थिर है और फिलहाल लालू के सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन जब तक पूरा जांच नहीं हो जाता है और रिपोर्ट नहीं आ जाता है तब तक कुछ कहना उचित नहीं होगा। डॉ विवेक ने कहा कि RT-PCR द्वारा किए गए कोरोना जांच का रिपोर्ट नेगेटिव आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि कल शाम लालू यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ़ महसूस हो रही थी, उसके बाद आनन फानन डॉक्टरों की टीम द्वारा लालू यादव की जांच की गई और कहा गया कि लालू यादव फिलहाल ठीक हैं। इसी को लेकर आज लालू को जांच के लिए ले जाया गया।

Share via
Share via