झारखंड पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में भीषण आग, अग्निशमन टीम ने काबू पाया, लाखों का नुकसान
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार देर रात डेटा सेंटर में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे डेटा सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें कई कंप्यूटर और एयर कंडीशनर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल को करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

















