20250621 140852

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक: पेंशन बढ़कर 1100 रुपये, 1.09 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा और जनहितकारी फैसला लिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने की घोषणा की गई है। नई पेंशन राशि जुलाई 2025 से लागू होगी, और हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में यह राशि जमा की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं, और उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस फैसले से बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है यह निर्णय सामाजिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

राजनीतिक जानकार इस कदम को विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। ऐसे में यह घोषणा नीतीश सरकार की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

Share via
Share via